गढ़वा: 28 तक बकाया मानदेय नहीं मिला तो 1 मार्च से देंगे धरना – एंबुलेंस कर्मचारी संघ

गढ़वा: 28 तक बकाया मानदेय नहीं मिला तो 1 मार्च से देंगे धरना – एंबुलेंस कर्मचारी संघ

author Sonu Kumar
1 Views
  • झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ का ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को पत्र
  • 28 फरवरी तक लंबित मानदेय व डीबीटी भुगतान की मांग
  • नहीं मिलने पर 1 मार्च से धारणा प्रदर्शन की चेतावनी
  • बकाया राशि के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी

1 मार्च से धरना पर बैठेंगे एंबुलेंस कर्मचारी

गढ़वा जिले में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज रांची को पत्र भेजकर 1 मार्च से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

  • संघ ने कहा कि अगर 28 फरवरी तक लंबित मानदेय और डीबीटी राशि नहीं मिली तो सभी कर्मचारी 1 मार्च से धरना देंगे
  • बकाया वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है

कर्मचारियों की शिकायत, वादे पूरे नहीं हुए

  • एंबुलेंस चालकों का कहना है कि 15 फरवरी तक बकाया राशि देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
  • पूर्व की कंपनी JHL ने अभी तक ग्रेच्युटी राशि का भी भुगतान नहीं किया है, जिससे कर्मचारी परेशान हैं।
  • संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द बकाया राशि नहीं मिली, तो बड़ा आंदोलन होगा

‘न्यूज़ देखो’ की अपील

सरकार और कंपनियों को स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए। जनता की सेवा करने वाले ये कर्मचारी खुद संकट में हैं, ऐसे में जल्द समाधान आवश्यक है। गढ़वा और झारखंड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 3.5 / 5. कुल वोट: 4

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: