गढ़वा: भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

गढ़वा: भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

author Sonu Kumar
13 Views
  • गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के डुमरर्सोता गांव में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प
  • मारपीट में सुनील मिस्त्री और किस्मतीया देवी गंभीर रूप से घायल
  • परिजनों ने दोनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
  • पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की

गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के डुमरर्सोता गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान स्व. राम प्रसाद मिस्त्री के पुत्र सुनील मिस्त्री और प्रभु शर्मा की पत्नी किस्मतीया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

भूमि विवाद बना मारपीट का कारण

पीड़िता किस्मतीया देवी ने बताया कि विजय शर्मा उसके निजी भूमि पर कब्जा कर घर का निर्माण कर रहे थे। जब उसने जाकर निर्माण कार्य रोकने की बात कही, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी

आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

किस्मतीया देवी के अनुसार, घटना में विजय शर्मा, नवनीत शर्मा, अजय शर्मा, धनंजय शर्मा, रंजय शर्मा और कुलदीप मिस्त्री शामिल थे। सभी ने मिलकर उसे और सुनील मिस्त्री को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने के बाद कांडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

गढ़वा, पलामू, झारखंड की हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ

झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए न्यूज़ देखो को फॉलो करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: