गढ़वा भाजपा कार्यालय में अटल बिरासत सम्मेलन का आयोजन, अटल जी को किया नमन

गढ़वा भाजपा कार्यालय में अटल बिरासत सम्मेलन का आयोजन, अटल जी को किया नमन

author News देखो Team
17 Views
  • अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष 2024-25 के तहत अटल बिरासत सम्मेलन आयोजित
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की
  • पूर्व सांसद घुरन राम, भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह समेत कई नेताओं ने विचार रखे
  • अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और संघर्षों को किया गया याद

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

गढ़वा भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष 2024-25 के तहत अटल बिरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई

भाजपा नेताओं ने अटल जी के योगदान को किया याद

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा –

“अटल बिहारी वाजपेयी जननायक थे। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाकर झारखंडवासियों को उनका अधिकार दिलाया।”

पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा –

“अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता भारत के इतिहास में कोई नहीं हुआ। वे सदैव देश के उत्थान के लिए संकल्पित रहे।”

भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा –

“अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। वे एकमात्र ऐसे नेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।”

भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा –

“वे कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।”

कार्यकर्ताओं को मिली प्रेरणा

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिनय चौबे ने कहा –

“अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाया और अपने मूल्यों को बचाए रखा।”

भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी ने कहा –

“वे पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं, जिससे भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।”

सम्मेलन में कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, टिंकू गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद तुफानी, रामशीष तिवारी, उमेश कश्यप, ओमप्रकाश दास, अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, विनोद द्विवेदी, भगवान तिवारी, विकास तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का यह प्रयास कितना सफल होगा? भाजपा किस तरह उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएगी? ‘न्यूज़ देखो’ इस पर लगातार नज़र बनाए रखेगा, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 4 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: