गढ़वा: भाजपा ने गुटखा प्रतिबंध को बताया झूठी उपलब्धि, स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

गढ़वा: भाजपा ने गुटखा प्रतिबंध को बताया झूठी उपलब्धि, स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

author News देखो Team
26 Views
  • रितेश चौबे ने कहा- गुटखा प्रतिबंध से छोटे व्यवसायियों पर गहरा असर पड़ेगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर मौन रहने का आरोप।
  • झामुमो सरकार पर शराब से झारखंड के भविष्य को बर्बाद करने का गंभीर आरोप।
  • भाजपा नेताओं ने गढ़वा सदर अस्पताल की स्थिति पर जताई गहरी चिंता।

गुटखा प्रतिबंध पर भाजपा का हमला

गढ़वा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार द्वारा गुटखा पर लगाए गए प्रतिबंध को झूठी उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध छोटे व्यवसायियों के लिए घातक साबित होगा और उनका रोजगार छीन लेगा। चौबे ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर चुप्पी साधे हुए हैं और जनता को गुमराह करने के लिए गुटखा प्रतिबंध जैसा कदम उठा रहे हैं।

शराब बिक्री पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने झामुमो सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार शराब बेचकर झारखंड के युवाओं को शराबी बना रही है, जिससे राज्य का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के कारण कई घरों की स्थिति बिगड़ रही है, लेकिन सरकार गुटखा बेचने पर रोक लगाकर झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है।

गढ़वा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता

रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। गांव-गांव से मरीज बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय आते हैं, लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टरों और पदाधिकारियों की मनमानी जगजाहिर है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य मंत्री इस गंभीर समस्या पर मौन क्यों हैं?

व्यवसायियों के लिए सरकार की नीतियों पर हमला

विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुटखा बिक्री को लेकर सरकार धर-पकड़ अभियान चलाकर छोटे व्यवसायियों को परेशान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ‘मंईया सम्मान योजना’ के लिए तरह-तरह से जनता और व्यापारियों से जबरन वसूली कर रही है।

News देखो

झारखंड की सियासत और स्थानीय मुद्दों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए ‘News देखो’ के साथ! हम लाते रहेंगे आपके लिए सबसे सटीक और ताजा खबरें।

हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: