News dekho specials
Garhwa

गढ़वा: एनएच-343 पर ट्रक बाइक पर चढ़ी, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर।
  • रंका थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय सुचीत कुमार यादव की मौके पर मौत।
  • दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, गढ़वा सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर।
  • मृतक गरीब परिवार से था, परिजनों में मातम।

कैसे हुई दुर्घटना?

मंगलवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक मालवाहक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर ट्रक (संख्या: जीआर 24 जीबी 5312) में जा टकराई।

युवकों का कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा

घायल रवि कुमार भारती ने बताया कि वे तीनों सूरत पांडे डिग्री कॉलेज, गढ़वा में फॉर्म भरने जा रहे थे। तभी लोटो महुआ पेड़ के पास यह हादसा हुआ।

मृतक और घायलों की पहचान

  • मृतक: सुचीत कुमार यादव (20 वर्ष), पिता – विनोद यादव, निवासी – बांदु चुतरू, रंका थाना क्षेत्र।
  • गंभीर रूप से घायल:
    • रवि कुमार भारती (20 वर्ष), पिता – नथुनी राम, निवासी – बांदु चुतरू।
    • मंतोष कुमार रवि (19 वर्ष), पिता – जीतबोहन राम, निवासी – बांदु चुतरू।

इलाज और पुलिस की कार्रवाई

घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के घर में मातम

मृतक बहुत गरीब परिवार से था। हादसे के बाद उसके घर में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गढ़वा और आसपास के हर छोटे-बड़े घटनाक्रम की पूरी जानकारी के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें। हम लाते हैं आपके लिए हर जरूरी खबर, सबसे पहले और सटीक।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: