गढ़वा जिला के युवक का मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बीना डैम में डूबने से मौत

गढ़वा जिला के युवक का मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बीना डैम में डूबने से मौत

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा, बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव के दो युवकों की मौत रविवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बीना डैम में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को मंगरदह गांव से विवेक कुमार (पिता अक्लू राम), कुबलेश राम (पिता छठन राम), और राजू राम कमाने के लिए सिंगरौली के बीना गए थे। नहाने के दौरान वे तीनों डैम में उतरे, जहां विवेक कुमार गहरे पानी में डूबने लगा। विवेक को बचाने के प्रयास में कुबलेश भी गहरे पानी में चला गया, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से दोनों के शव डैम से बाहर निकाले। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया, और स्वजन बीना के लिए रवाना हो गए हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: