गढ़वा के मंडल कारागार में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

गढ़वा के मंडल कारागार में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

author Sonu Kumar
32 Views

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार देर रात गढ़वा के मंडल कारागार में एक बड़े छापेमारी अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, कार्यपालक दंडाधिकारी, शहर थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवानों की एक बड़ी टीम शामिल थी।

यह छापेमारी अभियान दो घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें केंद्रीय कारागार के सभी वार्डों, सलों, कैंटीन और अन्य क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया। छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर ने कैदियों को दी जा रही खाद्य सामग्रियों और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर जेल अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जो जेल प्रशासन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: