गढ़वा को पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान दिलाने का प्रयास : मिथिलेश

गढ़वा को पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान दिलाने का प्रयास : मिथिलेश

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा में बाबा खोनहरनाथ महोत्सव, भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

गढ़वा। जिले के गिजना अवस्थित प्राचीन बाबा खोनहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा खोनहरनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर परिसर में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि बाबा खोनहर नाथ महोत्सव का उद्घाटन एवं आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री ने खोनहर नाथ महादेव का दर्शन पूजन किया। मौके पर पूर्व मंत्री सीएस दुबे, केएन त्रिपाठी, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम एवं संबंधित पंचायत की मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य उपस्थित थे। मौके पर प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया।


मौके पर पूर्व मंत्री सीएस दुबे एवं केएन त्रिपाठी ने कहा कि बाबा खोनहर नाथ मंदिर परिसर में बाबा खोनहर नाथ महोत्सव मनाया जाना एवं आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाना एक गर्व की बात है। वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि वह अति सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें यह मौका मिला। उन्होंने बाबा खोनहर नाथ मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस मंदिर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। मंदिर परिसर एवं मंदिर की स्थिति जर्जर अवस्था में थी। मंदिर परिसर की भूमि भी अतिक्रमित थी। परंतु आज के समय में मंदिर का संपूर्ण विकास करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इसके तहत सड़क निर्माण, विवाह भवन, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के मंत्री बनने पर बाबा खोनहर नाथ मंदिर समेत गढ़देवी मंदिर, सतबहिनी मंदिर, नगर उंटारी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर, अन्नराज डैम, चिरका डैम, खजुरी जलाशय, गुरुसिंधु जलप्रपात, सुखलदरी जलप्रपात आदि सहित तमाम पर्यटन व तीर्थ स्थलों का विकास कार्य करने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में उन्होंने गढ़वा जिला को झारखंड के अग्रणी जिला के रूप में होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अमृतांजलि दुबे, संपूर्णा देवी, रेखा चौबे, दीपमाला देवी, अनु दुबे, संदीप पांडेय, नारद तिवारी, बसंत चौबे, मनोज तिवारी, दिलीप तिवारी, परेश तिवारी, विकास दुबे, दयाशंकर गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

गढ़वा को पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान दिलाने का प्रयास : मिथिलेश

गढ़वा को पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान दिलाने का प्रयास : मिथिलेश

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा में बाबा खोनहरनाथ महोत्सव, भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

गढ़वा। जिले के गिजना अवस्थित प्राचीन बाबा खोनहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा खोनहरनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर परिसर में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि बाबा खोनहर नाथ महोत्सव का उद्घाटन एवं आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री ने खोनहर नाथ महादेव का दर्शन पूजन किया। मौके पर पूर्व मंत्री सीएस दुबे, केएन त्रिपाठी, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम एवं संबंधित पंचायत की मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य उपस्थित थे। मौके पर प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: