गढ़वा में 37 मोतियाबिंद मरीजों का सफल निशुल्क ऑपरेशन, अब तक 493 मरीजों का इलाज

गढ़वा में 37 मोतियाबिंद मरीजों का सफल निशुल्क ऑपरेशन, अब तक 493 मरीजों का इलाज

author Sonu Kumar
20 Views

गढ़वा: शहर के चिरोजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को 37 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। मौके पर राधिका नेत्रालय के निदेशक, डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राधिका नेत्रालय में लगातार मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से लेकर शहरी इलाके के लोग अस्पताल पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका रजिस्ट्रेशन कर निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन के बाद उन्हें निशुल्क चश्मे और दवाइयां भी प्रदान की जा रही हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि जो भी लोग मोतियाबिंद से पीड़ित हैं, वे राधिका नेत्रालय में आकर रजिस्ट्रेशन कराकर जांच करवा सकते हैं। इसके लिए मरीजों को आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य है।

डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी दी:

“आज 37 लोगों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। अब तक 2024-2025 में कुल 493 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है।”

यह अभियान उन मरीजों के लिए राहत का काम कर रहा है, जो अपने इलाज के लिए साधनों की कमी के कारण परेशानी झेल रहे थे। अस्पताल की इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी लाभ हो रहा है।

राधिका नेत्रालय द्वारा इस तरह के चिकित्सा सेवाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर तबकों तक पहुंचना और उन्हें बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: