News dekho specials
Crime

गढ़वा में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और चालक गिरफ्तार

गढ़वाः गढ़वा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर गुलेरियाढोंढ़ा के पास शनिवार की सुबह चलती कार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता इंटर की छात्रा है। पीड़िता के नाना के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता औरंगाबाद जिले की रहने वाली

पीड़िता के परिजन बिहार के औरंगाबद जिले के एक गांव के रहने वाली हैं। पीड़िता रंका थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने नाना के घर रह रही है। बिहार में रहने के दौरान ही औरंगाबाद जिले के सारीसंडा निवासी मोहम्मद शाहरूख ने खुद को सोनू बताकर पीड़िता से पहचान बढ़ाई थी।

चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म

जब आरोपी उसे परेशान करने लगा तब, परिजनों ने लड़की को रंका थाना क्षेत्र स्थित उसके नाना के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। लड़की रंका में कोचिंग जाती है। शनिवार को कोचिंग आने के दौरान ही आरोपी ने लड़की को कार में बैठा लिया और गुलेरियाढोंढ़ा में चलती कार में दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुबह जब पीड़िता देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान गुलेरियाढोंढ़ा में काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी देखी। शक होने पर कार के अंदर देखा तो लड़की अंदर अस्त-व्यस्त अवस्था में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरूख समेत चालक तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: