गढ़वा में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

author Sonu Kumar
73 Views
  • रमना थाना क्षेत्र के हरदाग गांव की रहने वाली थी मृतका
  • गढ़वा बाजार करने आई थी महिला, अचानक हुई बेहोश
  • स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया
  • चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गढ़वा बाजार में महिला की अचानक बिगड़ी हालत

गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के हरदाग गांव निवासी लाल बिहारी राम की पत्नी सुमित्री देवी (55 वर्ष) की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह घर से गढ़वा बाजार करने आई थी, लेकिन माझिआंव मोड़ के पास अचानक अचेत होकर गिर गई।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंची, लेकिन बची नहीं

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सुमित्री देवी को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें ताजा खबरों के लिए

गढ़वा और आसपास की सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए न्यूज़ देखो को फॉलो करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: