गढ़वा में सड़क हादसा: स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा में सड़क हादसा: स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

author Sonu Kumar
26 Views

हाइलाइट्स:

  • गढ़वा-एनएच 75 पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी शाहिद हुसैन घायल।
  • श्रीबंशीधर नगर से गढ़वा आते समय मेराल के पास हुआ हादसा।
  • स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिसकर्मी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल

गढ़वा : एनएच 75 गढ़वा – मुड़ीसेमर मार्ग पर मेराल बाजार के समीप स्कूटी से गिरकर पुलिसकर्मी शाहिद हुसैन घायल हो गया। वह बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शाहिद हुसैन श्रीबंशीधर नगर थाना में पदस्थापित हैं। रविवार को वह अपनी स्कूटी से श्रीबंशीधर नगर से गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान मेराल बाजार के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने की मदद

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल पुलिसकर्मी की सहायता की और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

न्यूज़ देखो:

गढ़वा क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन को सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है। क्या गढ़वा में सड़क सुरक्षा को लेकर कोई विशेष अभियान चलाया जाएगा? ‘न्यूज़ देखो’ इस विषय पर नजर बनाए रखेगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: