गढ़वा में सड़क निर्माण को लेकर मारपीट, मनोज दीक्षित घायल

गढ़वा में सड़क निर्माण को लेकर मारपीट, मनोज दीक्षित घायल

author Sonu Kumar
1 Views

  • स्थान: गढ़वा थाना क्षेत्र, सीदे कला गांव
  • घायल व्यक्ति: मनोज दीक्षित
  • आरोप: सड़क निर्माण को लेकर मारपीट
  • आरोपित व्यक्ति: दशरथ दीक्षित, शिवदयाल दीक्षित, बलदेव दीक्षित, अन्य
  • इलाज: गढ़वा सदर अस्पताल
  • प्राथमिक आवेदन: गढ़वा थाने में दर्ज करने के लिए आवेदन

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे कला गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में स्वर्गीय राम प्रताप दिक्षित के पुत्र मनोज दीक्षित घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मनोज दीक्षित ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। इसमें दशरथ दीक्षित, शिवदयाल दीक्षित, बलदेव दीक्षित, सिंहासन दीक्षित, रणधीर दीक्षित, रंजीत दीक्षित, चंद्रावती देवी, सरोज देवी और अन्य लोग मिलकर घर के अंदर तक सड़क निर्माण करने के लिए दबाव बना रहे थे।

मनोज ने बताया कि जिस भूमि पर सड़क निर्माण कार्य करना था, उस भूमि में उनका भी हिस्सा था। जब उन्होंने इस कार्य को करने से मना किया, तो उक्त लोगों ने ईटा, पत्थर, तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद, आसपास के लोगों ने मनोज को घायल अवस्था में निजी वाहन से गढ़वा सदर अस्पताल लाया। इस संबंध में गढ़वा थाने में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें और इस मामले पर ताजातरीन अपडेट के लिए हमारी साइट पर बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: