गढ़वा में श्रीराम नवमी पूजा महासमिति का पुनर्गठन, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

गढ़वा में श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल की आम बैठक अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप छठ घाट में आयोजित की गई। बैठक में श्रीराम नवमी पूजा को भव्य रूप से मनाने, संस्था के पुनर्गठन और बीते वर्ष के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महासमिति के सभी पदाधिकारी, अखाड़ा समितियों के सदस्य और रथ समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक के दौरान सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिसके बाद सर्वसम्मति से महासमिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

महासमिति के नवगठित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

सभी सदस्यों ने श्रीराम नवमी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में साफ तौर पर यह संदेश दिया गया कि गढ़वा में इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार होगा।

न्यूज़ देखो

श्रीराम नवमी जैसे पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। क्या प्रशासन और समाज मिलकर इस आयोजन को और अधिक भव्य व सुरक्षित बना पाएंगे? जुड़िए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ — हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र!

Exit mobile version