News dekho specials
Garhwa

गढ़वा: मेराल गोदाम से 2765 क्विंटल खाद्यान्न गायब, उपायुक्त के निर्देश पर FIR दर्ज

हाइलाइट्स:

  • मेराल के JSFC गोदाम से 2765 क्विंटल खाद्यान्न कम पाया गया।
  • अंचल अधिकारी ने उपायुक्त को सूचना देकर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
  • उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज।

मेराल गोदाम से बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की गड़बड़ी उजागर

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के गोदाम में भारी खाद्यान्न गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अंचल अधिकारी सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल ने उपायुक्त, गढ़वा को 2399 क्विंटल खाद्यान्न कम होने की सूचना दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

जांच में सामने आई 2765 क्विंटल खाद्यान्न की गड़बड़ी

उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, JSFC गढ़वा द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान मेराल गोदाम से 2765 क्विंटल खाद्यान्न गायब पाया गया

उपायुक्त के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घोटाले की पुष्टि होने पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल के माध्यम से मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

‘न्यूज़ देखो’ की नजर हर खबर पर

क्या खाद्यान्न घोटाले में और बड़े नाम सामने आएंगे?
प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाएगा?

हर खबर पर रहेगी हमारी नजर! जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: