News dekho specials
Garhwa

गढ़वा: मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी तेजू कोरबा का पुत्र सुरंजन कोरबा (19 वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई।

घटना का विवरण

परिजनों के अनुसार, सुरंजन कोरबा मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया स्थित तहले किसी को छोड़ने गया था। वापस लौटने के दौरान वीर कुंवर स्थान के पास क्रशर मशीन के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इलाज के दौरान मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सुरंजन को आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: