News dekho specials
Garhwa

गढ़वा पटाखा कांड: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, डीसी ने की त्वरित जांच

हाइलाइट्स:

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर घटना पर जताया शोक
  • गढ़वा डीसी ने परिजनों को तात्कालिक ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा
  • बिना लाइसेंस वाले पटाखा दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सभी अनुमंडलों में अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी का आदेश

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, जांच जारी

गढ़वा। रंका प्रखंड के गोदरमाना बाजार में पटाखा दुकान में आग लगने से हुई 5 मौतों के बाद राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर गहरी संवेदना जताई और कहा कि –

डीसी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने बताया कि –

“मामले की सूचना मिलते ही त्वरित रूप से संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजकर प्रारंभिक जांच कराई गई। परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें तात्कालिक ₹1 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।”

इसके अलावा, उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री की जाँच के लिए सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया।

पटाखों की अवैध बिक्री पर सख्ती

गढ़वा समाहरणालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही पटाखा दुकानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

“होली को देखते हुए कई जगह बिना लाइसेंस के पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पटाखा दुकानों की जाँच करें और रिपोर्ट दें।”

News dekho specials

जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिया है कि सभी थाना प्रभारियों को अवैध पटाखा बिक्री पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।

क्या इस बार होगी कड़ी कार्रवाई?

गढ़वा प्रशासन ने इस घटना के बाद अवैध पटाखों की बिक्री पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। सवाल यह है कि क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठाएगा? न्यूज़ देखो इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुंचाएगा।

“हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र” – न्यूज़ देखो

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: