गढ़वा के खिलाड़ियों ने फिर लहराया परचम: गोड्डा में जीते 8 पदक, अंडर-19 वर्ग में बने चैंपियन

गढ़वा के खिलाड़ियों ने फिर लहराया परचम: गोड्डा में जीते 8 पदक, अंडर-19 वर्ग में बने चैंपियन

author Sonu Kumar
33 Views

#गढ़वा #टेबलटेनिसप्रतियोगिता – राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अंजली कुमारी ने अकेले जीते तीन पदक

  • गोड्डा में हुई पहली झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा को 8 पदक
  • अंजली कुमारी ने अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में गोल्ड, टीम इवेंट में रजत जीता
  • अंडर-19 बालक वर्ग में नितीश ने गोल्ड, अनिल को रजत और अनिमेष को कांस्य मिला
  • गढ़वा की टीम अंडर-19 वर्ग की बनी चैंपियन
  • कोच कमलेश दुबे और मैनेजर संजय सिंह को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए बधाइयां

गढ़वा खिलाड़ियों ने किया गोड्डा में कमाल, जीते कुल आठ पदक

गोड्डा में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गढ़वा जिले का नाम राज्य स्तर पर रौशन हुआ है।

अंजली कुमारी प्रतियोगिता की स्टार खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने अकेले ही तीन पदक जीते।

  • अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक,
  • अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक,
  • महिला टीम वर्ग में रजत पदक

इसके साथ ही गढ़वा की पूरी टीम ने अंडर-19 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की

अंडर-19 वर्ग में गढ़वा का दबदबा

नितीश कुमार मेहता ने बालक अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
अनिल कुमार मेहता को रजत पदक, और अनिमेष कुमार पाण्डेय को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पाण्डेय और मयंक राज ने भी कांस्य पदक हासिल कर टीम की पदक संख्या बढ़ाई।

खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों को मिली बधाइयां

गढ़वा की जीत पर टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, और कई खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाइयां दीं।

“गढ़वा जिला के खिलाड़ियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ यह शानदार उपलब्धि हासिल की है, जिसमें कोच कमलेश दुबे और मैनेजर संजय सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।”

बधाई देने वालों में शामिल हैं:
संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, धनंजय कुमार सिंह, नंद कुमार गुप्ता, सुशील केशरी, संजय सोनी, संतोष, अमित सिंह, सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, सदस्य अमोद कुमार पांडेय, अजय ठाकुर, पंकज कुमार सोनी, नवनीत शुक्ला, मनोज पाठक, शांति देवी, ओम प्रकाश गुप्ता, रामा शंकर सिंह, सुशील तिवारी।

अभिभावकों में सच्चिदानंद धर दुबे, अमित कुमार, मौलेश कुमार तरुण, और शिल्पी दूबे ने भी खुशी जाहिर की।

न्यूज़ देखो : हर उपलब्धि पर हमारी नजर

न्यूज़ देखो हमेशा आपके जिले की प्रतिभाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। गढ़वा के इन खिलाड़ियों की सफलता न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि जिले को गौरवान्वित भी करती है।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: