गढ़वा: पुत्र से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश

गढ़वा: पुत्र से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश

author Sonu Kumar
1 Views

हाइलाइट्स:

  • मझिआंव थाना क्षेत्र के टेढ़हे गांव की घटना
  • 50 वर्षीय शारदा देवी ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश
  • पुत्र से विवाद के बाद उठाया कदम, अस्पताल में चल रहा इलाज
  • डॉक्टरों ने बताया महिला की हालत अब खतरे से बाहर

पुत्र से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के टेढ़हे गांव में एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता की पहचान रामविचार बैठा की पत्नी शारदा देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद के दौरान महिला का अपने पुत्र से झगड़ा हुआ। इसी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया

अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत शारदा देवी को गढ़वा सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे घरेलू विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है।

न्यूज़ देखो: परिवारिक तनाव में धैर्य रखें, हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र

घरेलू विवाद से उपजे तनाव को दूर करने के लिए संवाद और समझौते की जरूरत होती है। जीवन अनमोल है, किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और गढ़वा की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: