गढ़वा: राधिका नेत्रालय में 63 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन

गढ़वा: राधिका नेत्रालय में 63 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन

author News देखो Team
22 Views

राधिका नेत्रालय: मोतियाबिंद मरीजों को राहत, 63 का निशुल्क ऑपरेशन”

गढ़वा शहर के चिरोजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में रविवार को 63 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी दी कि राधिका नेत्रालय में लगातार मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है।

डॉ. कुमार ने बताया कि गढ़वा जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोग यहां आकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाती है, उनका रजिस्ट्रेशन कर निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को मुफ्त चश्मा और दवाएं भी प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ अस्पताल आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को 63 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा, साल 2024-25 के दौरान अब तक राधिका नेत्रालय में 1,460 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: