गढ़वा सदर अस्पताल में इलाजरत दो घायल मरीजों की कहानी

गढ़वा सदर अस्पताल में इलाजरत दो घायल मरीजों की कहानी

author Sonu Kumar
19 Views

पहला मामला: पारिवारिक विवाद में घायल रजमतिया देवी

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के कोलोदोहर गांव की निवासी रजमतिया देवी पारिवारिक विवाद में घायल हो गईं। घटना के संबंध में रजमतिया देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुतोह सविता देवी से खाना मांगा था। इस पर सविता देवी ने खाना देने से इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर रजमतिया देवी और सविता देवी के बीच नोकझोंक हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले ली। आरोप है कि सविता देवी और उनका पुत्र अखिलेश यादव ने रजमतिया देवी से मारपीट की। इसी दौरान सविता देवी ने रजमतिया देवी के हाथ में दांत काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल अवस्था में रजमतिया देवी के पति गुरु यादव उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा है।


दूसरा मामला: मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हरेंद्र कोरबा

गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी हरेंद्र कोरबा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र कोरबा अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रंका किसी काम से गए थे।

रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

108 एंबुलेंस की मदद से परिजन उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले आए, जहां उनका इलाज जारी है।

‘News देखो’ के साथ जुड़े रहें, गढ़वा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: