News dekho specials
Crime

गढ़वा सदर अस्पताल में सतर्क परिजनों ने पकड़ा पॉकेटमार, मोबाइल की हुई बरामदगी

गढ़वा सदर अस्पताल में शनिवार को एक पॉकेटमार पकड़ा गया जब मरीज के परिजनों ने सतर्कता दिखाई। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी चंदन सिंह अपने डेढ़ महीने के बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। इलाज के दौरान भीड़भाड़ में किसी ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।

चंदन सिंह ने महसूस किया कि उनकी जेब हल्की हो गई है, और जब उन्होंने पीछे देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति को उनके मोबाइल के साथ देखा। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और तलाशी ली, जिसके बाद मोबाइल उसके पास से बरामद किया गया।

इस घटना की जानकारी सदर अस्पताल में मौजूद गार्ड को दी गई, जिसने पॉकेटमार को गढ़वा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: