गढ़वा सदर अस्पताल से खबरें (27-12-24)

गढ़वा सदर अस्पताल से खबरें (27-12-24)

author News देखो Team
12 Views

  • कधवन गांव निवासी सरवन कुमार दास बिजली के चपेट में आकर घायल हुआ।
  • पेसका गांव के राजकुमार पासवान लूना से गिरकर घायल हो गया।
  • नेहा कुमारी ने घरेलू विवाद के कारण कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
  • तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।
  • सरवन कुमार दास ने बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।

सरवन कुमार दास की घटना

गढ़वा रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी नारायण दास का पुत्र सरवन कुमार दास बिजली के चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में सरवन कुमार दास ने बताया कि वह तोलरा पीएसएस बिजली ग्रिड में अनुबंध पर नौकरी करता है। गुरुवार की शाम वह अपने गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली बनाने के लिए गया था। वहां उसने बिजली कर्मचारियों से शडाउन करने के लिए फोन किया था। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उसके फोन पर शडाउन कर दिया।

लेकिन, सरवन ने जब ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करना शुरू किया, तो बिजली कर्मचारियों ने बिना पूछे ट्रांसफार्मर की लाइन चालू कर दी। इससे सरवन कुमार दास बिजली के चपेट में आ गया। उसके साथ गए लोगों ने उसे देखा और 11 हजार वोल्ट की बिजली के तार का फ्यूज लाठी से तोड़कर उसकी जान बचाई।

घटना के बाद सरवन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी द्वारा एक बार भी उसकी हाल-चाल नहीं लिया गया है।


राजकुमार पासवान की दुर्घटना

मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू पासवान का पुत्र राजकुमार पासवान लूना गाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार पासवान अपने घर से लूना पर सवार होकर खेत में अपनी पत्नी को खाना पहुंचाने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में गांव से कुछ दूरी पर उसकी लूना गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


नेहा कुमारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा जिले के मेराल गांव निवासी महेंद्र ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी (15 वर्ष) ने घरेलू विवाद के कारण कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

परिजनों ने बताया कि घरेलू किसी बात को लेकर उसके परिजनों ने उसे डांट फटकार किया था, जिससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

न्यूज़ देखो के साथ जुड़े रहें, ताकि हर जरूरी अपडेट आप तक पहुँच सके!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: