Site icon News देखो

गढ़वा सदर अस्पताल से तीन बड़ी खबरें (21-12-24)

Sadar Hospital Garhwa

फ़ाइल फ़ोटो

पेड़ से गिरकर बच्चा घायल

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी 10 वर्षीय शोएब अख्तर पेड़ से गिरकर घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, शोएब अपने दोस्तों के साथ खेलने के दौरान पेड़ पर चढ़ा था। अचानक डाली टूटने से वह गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल

गढ़वा नगर ऊंटरी मार्ग पर पिपरा कला बैंक के पास एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान लोटो गांव निवासी बुधनी देवी के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह अपने पोते राजेश भुइया के साथ पोती को गाड़ी पकड़ाने चिरोजिया मोड़ जा रही थी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनका इलाज जारी है।


आत्महत्या का प्रयास, महिला की स्थिति खतरे से बाहर

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की निवासी रेखा देवी ने घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के समय उनके पति मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। बताया गया कि रेखा देवी अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए कह रही थीं, लेकिन बच्चे उनकी बात नहीं मान रहे थे। आक्रोश में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों ने समय रहते उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

‘News देखो’ के साथ बने रहें, गढ़वा की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।

Exit mobile version