News dekho specials
Garhwa

गढ़वा सदर अस्पताल: ट्रैक्टर से गिरकर और खेल अभ्यास के दौरान दो लोग घायल

  • बंशीधर नगर के जंगीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय रोहित कुजूर ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल।
  • एक निजी विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश राम खेल अभ्यास के दौरान गिरकर घायल।
  • दोनों का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज जारी।
  • चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर।

ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल

गढ़वा – बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी मानिक चन्द उरांव के पुत्र रोहित कुजूर (16 वर्ष) ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए। बताया गया कि रोहित ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है और मंगलवार सुबह काम पर जा रहा था। उसी दौरान वह ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। रोहित के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।


खेल अभ्यास के दौरान शिक्षक घायल

गढ़वा – जिले के एक निजी विद्यालय में खेल अभ्यास के दौरान शिक्षक ब्रजेश राम (पुत्र अशोक राम, 26 वर्ष) घायल हो गए। घटना तब हुई जब ब्रजेश बच्चों को खेल अभ्यास करवा रहे थे और अचानक गिर पड़े।

घटना के बाद उन्हें भी गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके हाथ में गंभीर चोट का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति भी खतरे से बाहर है।

ऐसी ही सटीक और जिम्मेदार खबरों के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। गढ़वा की हर घटना और समाचार के लिए पढ़ते रहें न्यूज़ देखो

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: