News dekho specials
Garhwa

गढ़वा समाहरणालय में उमाकांत पाण्डेय व सुधेश कुमार मेहता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

  • कार्यालय अधीक्षक उमाकांत पाण्डेय का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित
  • उपायुक्त शेखर जमुआर ने किया सम्मानित
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी सुधेश कुमार मेहता को भी दी गई विदाई
  • समारोह में समाहरणालय और नियोजनालय के कई अधिकारी-कर्मी हुए शामिल

उमाकांत पाण्डेय का विदाई सह सम्मान समारोह

गढ़वा: समाहरणालय सभागार में कार्यालय अधीक्षक उमाकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त शेखर जमुआर ने पुष्पगुच्छ और सॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने श्री पाण्डेय की कार्यकुशलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उमाकांत पाण्डेय का संदेश

अपने विदाई संबोधन में उमाकांत पाण्डेय ने कहा कि “कार्य ही व्यक्ति की पहचान होती है। अपने कार्य को निष्ठा से करें, संघर्ष से पीछे न हटें।” इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

समारोह में मौजूद अधिकारी

  • जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार
  • कार्यालय अधीक्षक अलख पाण्डेय
  • प्रधान सहायक प्रमोद कुमार, त्रिगुण पाण्डेय
  • जिला खनन कार्यालय से विजेंद्र कुमार
  • डीआरडीए कार्यालय के अधिकारी-कर्मी

सुधेश कुमार मेहता का विदाई समारोह

जिला नियोजनालय सह कौशल कार्यालय के बड़ा बाबू सुधेश कुमार मेहता के सेवानिवृत्ति पर भी विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार (गढ़वा) और संतोष कुमार (लातेहार) ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सभी अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना की और उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नियोजनालय और कौशल विकास कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ देखो के साथ अपडेट रहें!

झारखंड की सभी महत्वपूर्ण खबरों के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और लेटेस्ट अपडेट पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: