गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने नववर्ष 2025 पर दी शुभकामनाएं, सुरक्षा को लेकर की अपील

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने नववर्ष 2025 पर दी शुभकामनाएं, सुरक्षा को लेकर की अपील

author News देखो Team
1 Views

  • उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिलेवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी।
  • जलाशयों में स्नान और शराब पीकर वाहन चलाने से बचने की अपील।
  • वनभोज स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती।

गढ़वा: जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शेखर जमुआर ने समस्त जिलेवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित और संयमित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जलाशयों में स्नान करते समय सावधानी बरतें और पानी की गहराई की जानकारी के अभाव में अनहोनी से बचें।

वनभोज स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

जिले के प्रमुख वनभोज स्थलों जैसे अन्नराज डैम, सुखलदरी फॉल, गुरूसेन्धू फॉल, सतबहिनी फॉल, सोन नदी, कनहर नदी, और कोयल नदी पर कर्मचारियों और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है।

प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने और वनभोज स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वाहन परिचालन और शराब सेवन पर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने नववर्ष के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने से बचने की सलाह दी और कहा कि कोहरे के कारण वाहनों का परिचालन सावधानीपूर्वक करें। शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें और गढ़वा जिले से जुड़ी हर खबर और सुरक्षा अपडेट सबसे पहले पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: