News dekho specials
Giridih

गिरिडीह: गावां के हरिजन टोला में हिंसक झड़प, नौ लोग घायल

  • मुखिया कन्हाई राम के परिवार और टोला के लोगों के बीच झड़प।
  • मुखिया के बेटे को अबीर लगाने पर हुआ विवाद, हिंसा में बदला।
  • दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर और लाठियों का इस्तेमाल।
  • मुखिया की मां और बेटा गंभीर रूप से घायल।
  • गावां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

गिरिडीह जिले के गावां के हरिजन टोला में देर शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में मुखिया कन्हाई राम के बेटे और मां समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टोले के कुछ लोगों ने मुखिया के बेटे को अबीर लगा दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया

हथियारों का इस्तेमाल, नौ लोग घायल

झड़प के दौरान कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इस हिंसा में मुखिया की मां शकुंतला देवी और पुत्र आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा मुखिया की पत्नी और भाई भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का गावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया

दो दिन तक जारी रहा विवाद

पहले बुधवार की शाम झड़प हुई, फिर गुरुवार सुबह भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। विवाद बढ़ते ही दोनों ओर से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करायादोनों पक्षों ने गावां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


‘न्यूज़ देखो’ अपडेट

गिरिडीह और झारखंड के हर छोटे-बड़े घटनाक्रम से जुड़े रहने के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें। हम आपको देंगे सबसे तेज़ और सटीक खबरें

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: