News dekho specials
Giridih

गिरिडीह: घोड़थंबा हिंसा मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास की सख्त चेतावनी, प्रशासन पर उठाए सवाल

हाइलाइट्स :

  • घोड़थंबा में होली के दौरान दो समुदायों में झड़प के बाद पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे।
  • पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
  • एसडीएम को फटकार लगाई, प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप।
  • डीजीपी और एसपी से फोन पर बातचीत कर न्यायिक जांच और निर्दोषों की रिहाई की मांग।

रघुवर दास ने प्रशासन को दी चेतावनी

गिरिडीह जिले के घोड़थंबा में होली के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

रघुवर दास ने मौके पर मौजूद एसडीएम को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा –

“क्या अब हिंदू समाज को अपने त्योहारों के लिए अनुमति लेनी होगी? हर बार हिंदुओं के पर्व में हिंसा क्यों होती है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन वोट बैंक की राजनीति के कारण बैलेंसिंग एक्ट कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीजीपी और एसपी से की बातचीत, न्यायिक जांच की मांग

रघुवर दास ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता और गिरिडीह एसपी बिमल कुमार से फोन पर बात कर निर्दोष लोगों की रिहाई और घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि –

“अगर निर्दोष हिंदू युवकों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो भाजपा पूरे हिंदू समाज के साथ सड़क पर उतरकर सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।”

इलाके में पुलिस बल तैनात, माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद से घोड़थंबा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की है और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

News dekho specials

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।

‘न्यूज़ देखो’ इस घटना पर नजर बनाए रखेगा और आगे की जानकारी जल्द उपलब्ध कराएगा।

“हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र!”

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: