News dekho specials
Giridih

गिरिडीह: जमीन पर पानी डालने को लेकर विवाद, पिता की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

#गिरिडीह – मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप, परिवार में मचा कोहराम:

  • बदडीहा में सुबह 7 बजे हुआ हमला, पिता की मौके पर मौत, बेटा घायल
  • मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई, गंभीर रूप से घायल हुआ अमोद कुमार
  • जमीन की ढलाई में पानी डालने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने किया हमला
  • खटिया के पउआ से हमला कर अशोक राम की हत्या करने का आरोप
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना का पूरा विवरण

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में शुक्रवार सुबह 7 बजे हुए हमले में अशोक राम की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है

जानकारी के अनुसार, अशोक राम ने बदडीहा में एक नया मकान बनवाया था, जिसकी ढलाई गुरुवार को ही पूरी हुई थी। शुक्रवार की सुबह वे अपनी स्कूटी से वहां पहुंचे और ढलाई हुई जमीन पर पानी डालने लगे। इसी दौरान उनके पड़ोसी कैलाश राम और उनके परिजनों के साथ विवाद हो गया

मामूली विवाद ने लिया जानलेवा रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि कैलाश राम और उनके परिजनों ने अचानक अशोक राम पर हमला कर दिया

हमलावरों ने खटिया के पउआ से वार कर अशोक राम को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, जब उनका बेटा अमोद कुमार पिता को बचाने पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया

मृतक के घर में मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद अशोक राम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमोद कुमार का इलाज कराया जा रहा है

‘न्यूज़ देखो’ पर पढ़ें गिरिडीह की हर बड़ी खबर सबसे पहले

घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। गिरिडीह से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ – “हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।”

News dekho specials

आपकी राय जरूरी है!

क्या संपत्ति विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा पर सख्त कानून बनने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: