News dekho specials
Giridih

गिरिडीह: करोड़ों की लागत से हो रहे तालाब और पुलिया निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

हाइलाइट्स :

  • बिरनी प्रखंड के कुम्हारपिटनी गाँव में चल रहा निर्माण कार्य।
  • संवेदक पर लापरवाही का आरोप, निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब।
  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।
  • बारिश में पुलिया ढहने का खतरा, जांच की मांग।

निर्माण कार्य में गड़बड़ी, झामुमो ने उठाए सवाल

गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के कुम्हारपिटनी गाँव में करोड़ों रुपये की लागत से तालाब चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण का कार्य जारी है।
लेकिन इस कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कड़ी नाराजगी जताई।

झामुमो के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, जिला युवा सचिव राजू अंसारी, निवर्तमान युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, पंचायत अध्यक्ष जिलानी अंसारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर संवेदक की लापरवाही उजागर की।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिया की ढलाई इतनी कमजोर है कि एक लात मारने पर ही वह टूट जा रही है।
ऐसे में अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो बारिश के पानी के बहाव से पुलिया ध्वस्त हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

जांच और सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

झामुमो नेताओं ने साफ कहा कि अगर कार्य में जल्द सुधार नहीं हुआ और मजबूती से निर्माण कार्य नहीं किया गया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र बनी रहेगी

क्या प्रशासन इस गड़बड़ी पर कार्रवाई करेगा?
संवेदक पर लापरवाही के आरोपों की जांच होगी या मामला यूं ही दब जाएगा?
‘न्यूज़ देखो’ की टीम इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुंचाएगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: