गिरिडीह के अटकी पंचायत में नारी चौपाल, महिलाओं को मिली जागरूकता

हाइलाइट्स :

महिला अधिकारों पर चर्चा, बालिकाओं को मिली जागरूकता

गिरिडीह के डुमरी प्रखंड स्थित अटकी पंचायत में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार, यौन उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और जेंडर समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

सखी वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं की जानकारी

चौपाल में सखी वन स्टॉप सेंटर गिरिडीह की टीम ने महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।

महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

कार्यक्रम में बाल संरक्षण इकाई की नीलम कुमारी, बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन, चाइल्ड लाइन अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने भाग लिया

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र इस पहल पर बनी रहेगी

क्या जागरूकता अभियानों से महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा? ‘न्यूज़ देखो’ आपको इससे जुड़ी हर अपडेट देता रहेगा

Exit mobile version