News dekho specials
Giridih

गिरिडीह: मंईया सम्मान योजना में पारदर्शिता पर उठे सवाल, घंटों लाइन में खड़ी रहीं महिलाएं

#Giridih — लाभ से वंचित मैयाओं का आरोप, सरकार की नीति में पारदर्शिता की कमी:

  • गांडेय ब्लॉक परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई
  • सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लगी रहीं लंबी कतारें
  • मुस्लिम महिलाएं भी रोजा रखकर घंटों लाइन में खड़ी रहीं
  • महिलाओं का आरोप — खाते में राशि नहीं पहुंची, सरकार की योजना में पारदर्शिता का अभाव
  • प्रखंड कार्यालय से नहीं मिल पा रही सही जानकारी

लाभुकों में बढ़ती असमंजस

गिरिडीह: मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर सोमवार को गांडेय ब्लॉक परिसर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं और युवतियां सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कतारबद्ध होकर अपने नाम की जांच कराने में लगी रहीं।

एक लाभुक महिला ने कहा,आठ से तेरह मार्च तक तीन किस्तों में 7500 रुपये भेजे जाने की जानकारी है, लेकिन खाते में पैसे नहीं आए। पहले आ जाते थे, अब क्यों नहीं आ रहे, इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

रोजा रखते हुए लाइन में लगी रहीं मुस्लिम महिलाएं

लाइन में घंटों इंतजार करने वाली कई मुस्लिम महिलाएं और युवतियां रोजा रखकर भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती दिखीं। वंचित महिलाओं का कहना है कि उन्हें कार्यालय से संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही।

एक महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा,सरकार की नीति में पारदर्शिता नहीं है। योजनाओं में चयन प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है, जिस कारण सैकड़ों महिलाएं वंचित रह गई हैं।

समस्या का समाधान कब?

महिलाओं का यह भी कहना है कि प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा। हर दिन भीड़ बढ़ रही है और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

‘न्यूज़ देखो’ — क्या सरकार और प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान के लिए आगे आएंगे?

क्या मंईया सम्मान योजना में सुधार की आवश्यकता है? आपकी क्या राय है? कृपया इस खबर को रेट करें और नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर साझा करें। आपकी राय ‘न्यूज़ देखो’ को और अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने में मदद करेगी।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: