गिरिडीह में 21 नई योजनाओं का शिलान्यास, 1.72 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

21 योजनाओं का शिलान्यास

गिरिडीह: नगर निगम परिसर में मंगलवार को 21 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं का निर्माण 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

मंत्री की अनुपस्थिति में जिलाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों होना था, लेकिन विधानसभा सत्र में व्यस्त रहने के कारण वे शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।

गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संवेदक सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

उप नगर आयुक्त समेत कई नेता रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक समेत कई झामुमो नेता मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार का धन्यवाद दिया।

न्यूज़ देखो

गिरिडीह में विकास कार्यों की नई योजनाएं जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगी। शहरी विकास से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!

Exit mobile version