Site icon News देखो

गिरिडीह में न’क्सल मामलों में वांछित तालो मरांडी गिरफ्तार: पुलिस की बड़ी सफलता

दिनांक 06 जनवरी 2025 को गिरिडीह पुलिस ने न’क्सल मामलों में वांछित तालो मरांडी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि तालो मरांडी अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है।

इस सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी, SSB 35-B और सशस्त्र बल की टीम ने चोलखो नदी के पास छापामारी की। संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम तालो मरांडी बताया। तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

आपराधिक इतिहास

इस सफलता में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न’क्सलवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे ही अपडेट्स के लिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें।

Exit mobile version