News dekho specials
Palamau

गोभी का पत्ता तोड़ने को लेकर मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल

पलामू: जिले के ऊंटरी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव में खेत से गोभी का पत्ता तोड़ने के विवाद पर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान उपेंद्र सिंह की पत्नी अनीता सिंह के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?

घटना के संबंध में अनीता सिंह ने बताया कि उनके गोतिया लखन सिंह की भूमि में प्रमोद साव बटाई पर खेती करता है। इस भूमि पर प्रमोद साव ने गोभी की फसल लगाई थी। इसी फसल से किसी ने गोभी का एक पत्ता तोड़ लिया, जिसके बाद प्रमोद साव ने अनीता सिंह के चार वर्षीय पुत्र राहुल कुमार पर पत्ता तोड़ने का आरोप लगाया।

झगड़ा और मारपीट

राहुल कुमार पर आरोप लगाने के बाद प्रमोद साव ने अनीता देवी से नोकझोंक शुरू कर दी। इसी दौरान प्रमोद साव की पत्नी और उसका पुत्र विशाल साव ने मिलकर अनीता सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

थाने में मामला दर्ज

घटना के बाद अनीता सिंह ने ऊंटरी रोड थाना में प्रमोद साव और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘News देखो’ की रिपोर्ट

झगड़े की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया है। ‘न्यूज देखो’ के साथ जुड़े रहें, पलामू और झारखंड से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: