News dekho specials
Ranchi

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर, आज रामगढ़ के नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

#रांची #झारखंड : दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा से नेमरा के लिए रवाना पार्थिव शरीर
  • शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन।
  • लंबी किडनी की बीमारी के बाद सोमवार सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज नेताओं ने जताया गहरा शोक।
  • अंतिम यात्रा झारखंड विधानसभा से शुरू होकर नेमरा के लिए रवाना।
  • दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगा अंतिम संस्कार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे दिशोम गुरु ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते डेढ़ महीने से वे अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

देशभर में उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। झारखंड विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, मंत्रियों और हजारों की संख्या में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पार्थिव शरीर विधानसभा से नेमरा के लिए रवाना

आज सुबह विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि देने के बाद शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गई। उनके साथ बेटे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंबुलेंस में मौजूद रहे। यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विधानसभा में गार्ड ऑफ ऑनर

विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद-विधायक और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार का समय और कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। झारखंड की सियासत में बड़ा नाम रखने वाले इस नेता को अलविदा कहने के लिए आमजन से लेकर दिग्गज नेताओं तक का जमावड़ा नेमरा में लगेगा।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, लोकसभा सांसद पप्पू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने गहरा दुख जताया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य बड़े नेताओं के भी नेमरा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

News dekho specials

न्यूज़ देखो: झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत

शिबू सोरेन का निधन सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है। आदिवासी समाज की आवाज को नई पहचान दिलाने वाले दिशोम गुरु ने प्रदेश की राजनीति में जो स्थान बनाया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेगा। न्यूज़ देखो मानता है कि ऐसे नेताओं की स्मृति से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अब जिम्मेदारी हमारी

गुरुजी ने जिस सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित किया, अब उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। समय है कि हम सजग नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। अपनी राय कॉमेंट करें और इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि जागरूकता फैले।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: