हादसा: डुमरी में आग से मां-बेटे की दर्दनाक मौत: खलिहान में लगी आग ने ली दो जिंदगियां

हादसा: डुमरी में आग से मां-बेटे की दर्दनाक मौत: खलिहान में लगी आग ने ली दो जिंदगियां

author Surendra Verma
18 Views

गिरिडीह, डुमरी: डुमरी प्रखंड के छछन्दो पंचायत स्थित जोभी गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खलिहान में आग लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुनीया देवी (40 वर्ष) और उनके बेटे बाबूचंद मुर्मू (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटा खलिहान में धान के कुमहा के पास सो रहे थे। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए लोगों ने वहां आग जलाई थी, जिसे बुझा दिया गया था। लेकिन बची हुई चिंगारी से धान के कुमहा में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मां और बेटा बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विधायक पहुंचे घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गाँव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है।

“यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है। पीड़ित परिवार को सरकार और समाज की हरसंभव मदद मिलनी चाहिए,” विधायक जयराम महतो ने कहा।

‘News देखो’ से जुड़े रहें और स्थानीय खबरों की ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: