News dekho specials
Giridih

गर्मी में राहत देंगी चापाकल मरम्मत और जल योजनाएं: कल्पना सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

#गांडेय #विकास_समीक्षा – गांडेय में विधायक कल्पना सोरेन और उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

  • विधायक कल्पना सोरेन ने चापाकलों की शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश
  • अबुआ आवास और मुख्यमंत्री मईयां योजना के लाभुकों का चयन प्राथमिकता पर
  • उपायुक्त ने वन-टू-वन मॉनिटरिंग और पारदर्शिता की सख्त हिदायत दी
  • जल जीवन मिशन, नल-जल, सोलर टंकी योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा
  • बैठक में सभी विभागीय अधिकारी, एसपी व कार्यपालक अभियंता रहे मौजूद

चापाकल मरम्मत हो तुरंत, ग्रामीणों को मिले गर्मी में राहत

गांडेय प्रखंड सभागार में गुरुवार को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई।
इस बैठक में विशेष रूप से पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना और जल जीवन मिशन की स्थिति की समीक्षा की गई।

विधायक कल्पना सोरेन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा

“गांवों में वर्षों से खराब पड़े चापाकल अब परेशानी बन चुके हैं। सभी खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत की जाए ताकि गर्मी में आमजन को राहत मिले।”

उन्होंने सोलर जल टंकी और नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई और इन्हें तेज़ करने की बात कही।

“योजनाएं कागजों पर नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए”

अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए विधायक ने अधिकारियों से दो टूक कहा—

“लाभुकों का चयन समय पर हो और लक्ष्य के अनुसार काम हो। योजनाएं कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, उसका प्रभाव ज़मीन पर दिखना चाहिए।”

डीसी ने चेताया: शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटें लोग

उपायुक्त रामनिवास यादव ने पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि—

News dekho specials

“हर अधिकारी सुनिश्चित करे कि योजनाओं में कोई अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतों का समाधान समय पर हो, लोग दफ्तरों के चक्कर न काटें।”

उन्होंने वन-टू-वन मॉनिटरिंग, भौतिक सत्यापन, और समय पर समीक्षा बैठक की अनिवार्यता पर बल दिया।

प्रमुख अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता, और सभी विभागीय पदाधिकारी शामिल रहे।
यह बैठक न केवल योजनाओं की समीक्षा के लिए अहम रही, बल्कि प्रशासन के जवाबदेही को भी रेखांकित करने वाली साबित हुई।

न्यूज़ देखो: योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचे — यही असली विकास

‘न्यूज़ देखो’ यह मानता है कि सरकारी योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका प्रभाव गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
गांडेय की यह समीक्षा बैठक प्रशासनिक सक्रियता का सकारात्मक संकेत है, लेकिन जब तक चापाकल से पानी नहीं निकलेगा और योजनाओं से राहत नहीं मिलेगी, तब तक उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: