हेमंत सरकार के कार्यों से हताश हो गई है भाजपा : इंडिया गठबंधन

हेमंत सरकार के कार्यों से हताश हो गई है भाजपा : इंडिया गठबंधन

author Sonu Kumar
16 Views

पलामू प्रमंडल की सभी सीटों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीताने का निर्णय

गढ़वा। शहर के चिनियां रोड स्थित होटल द शिवम् में गुरूवार को कांग्रेस, झामुमो एवं इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गढ़वा, भवनाथपुर, डाल्टनंगज-भंडरिया, विश्रामपुर- मझिआंव आदि सभी विधानसभा सीटों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीताने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस बैठक में हेमंत सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित की सभी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र में प्रत्येक जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के लोग चुनाव कार्य में जी जान से लग जायें। हर हाल में जनता को हेमंत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुए महागठबंधन प्रत्याशी श्री ठाकुर के चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से जीताने की अपील करें। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से भाजपा के लोग निराश एवं हताश हो गये हैं। वे लोग चुनाव के वक्त हिन्दू-मुस्लिम कर वोट मांग रहे हैं। गांव-गांव में अब भाजपा नेताओं का काफी विरोध हो रहा है। साथ ही पुराने भाजपाई पार्टी छोड़ रहे हैं। आने वाला समय इंडिया महागठबंधन का ही होगा। मौके पर सभी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तन-मन-धन से लग कर अपने प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर ने किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

  1. ओबेदुल्लाह हक अंसारी (कांग्रेस जिला अध्यक्ष)
  2. सुरेन्द्रनाथ तिवारी (वरिष्ठ नेता)
  3. उदय नारायण तिवारी
  4. अभिजीत कमल (कांग्रेस युवा महासचिव)
  5. राम करेश चौबे
  6. शम्भू चंद्रवंशी
  7. फरीद खान
  8. सलीम जाफर
  9. प्रियांषु दूबे
  10. उगेन्द्र चौबे
  11. ब्रजेन्द्र चौधरी
  12. सुनिल कालिया
  13. आशिक खान
  14. महताब आलम
  15. मोसाहीद हुसैन
  16. जवाहर चौधरी
  17. फुजैल अहमद
  18. सरफराज खान
  19. मकसुद अंसारी
  20. इफ्तेखार अंसारी

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: