हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू

author News देखो Team
13 Views

पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को डिजिटल एक्स-रे सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. शशि भूषण, डॉ. राकेश रंजन, और डॉ. मंजूर आलम द्वारा किया गया।

डिजिटल एक्स-रे सेवा से मरीजों को सस्ती और तेज सुविधा मिलेगी। प्रति एक्स-रे का शुल्क ₹70 रखा गया है। यह पहल पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह के सहयोग से संभव हुई है।

उद्घाटन के दौरान विभूति कुमार गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रशिक्षु एएनएम समेत कई चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। यह सेवा हुसैनाबाद क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए लाभदायक साबित होगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: