हुसैनाबाद में अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन निजी क्लीनिक सील

हाइलाइट्स :

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा

पलामू जिला प्रशासन के निर्देश पर हुसैनाबाद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने किया। उनके साथ चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीनेश राम, डॉ. शशि भूषण, डॉ. ज्योतिष कुमार और पुलिस बल भी मौजूद था। इस दौरान तीन निजी क्लीनिकों को सील किया गया:

कार्रवाई के दौरान कई दवाइयाँ और सामग्री भी जब्त की गई।

प्रशासन ने दी जानकारी

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन व अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो के निर्देश पर की गई है। संबंधित डॉक्टरी कागजात और प्रमाण पत्र नहीं दिखाए गए हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, ये क्लीनिक सील ही रहेंगे।

पूर्व मुखिया का नाम आया सामने

क्लीनिक सील के दौरान पोलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह का नाम भी सामने आया। आरोप है कि स्थानीय लोगों द्वारा पैरवी के लिए उनके नाम से फोन किए गए। वह अक्सर पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के साथ देखे जाते हैं। इससे सिविल सर्जन की छवि पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, “सील होने के बाद भी अगर ये क्लीनिक दोबारा खुलते हैं तो यह प्रशासनिक मिलीभगत का सबूत होगा।”

अफवाहों का बाजार गर्म

शहर में चर्चा है कि कई अवैध क्लीनिक सिविल सर्जन के संरक्षण में ही संचालित हो रहे हैं। आरोप ये भी है कि सिर्फ बोर्ड बदला जाता है, डॉक्टर वही रहते हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

‘न्यूज़ देखो’ — क्या हुसैनाबाद प्रशासन सख्ती से निपटेगा या फिर चलेगा खेल?

क्या प्रशासन सच में अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसेगा या यह कार्रवाई भी खानापूर्ति साबित होगी? क्या सिविल सर्जन की भूमिका की निष्पक्ष जांच होगी? ‘न्यूज़ देखो’ आपके लिए ऐसे मामलों की सच्चाई सामने लाता रहेगा — हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र।

Exit mobile version