News dekho specials
Palamau

हुसैनाबाद में शराब दुकानों पर मनमानी जारी, प्रिंट रेट से अधिक वसूली को लेकर आक्रोश

हाइलाइट्स :

  • हुसैनाबाद अनुमंडल की शराब दुकानों पर लगातार प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने का आरोप
  • क्वार्टर, हाफ और फुल साइज पैक पर 10 से 100 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है
  • ग्राहकों के विरोध के बावजूद दुकानदारों की मनमानी जारी, प्रशासन मौन
  • भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता ने की सख्त कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को पत्र देने की चेतावनी

शराब दुकानों की मनमानी चरम पर

पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र की शराब दुकानों पर ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने का मामला लगातार सामने आ रहा है। क्वार्टर साइज पैक पर 10 से 20 रुपये, हाफ पैक पर 20 से 40 रुपये और फुल साइज पैक पर 50 से 100 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है।

होली के दिन शनिवार सुबह हुसैनाबाद मुख्यालय स्थित शराब दुकानों पर यह मनमानी अपने चरम पर देखने को मिली, जब 1480 रुपये की शराब के लिए ग्राहकों से 1650 रुपये वसूले गए। ग्राहकों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा आंखें दिखाकर धमकी भी दी जाती है, जैसे उन्हें मुफ्त में शराब दी जा रही हो।

प्रशासनिक चुप्पी से दुकानदारों का बढ़ा मनोबल

ग्राहकों के विरोध और शिकायतों के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी इस पूरे मामले में साफ दिखाई दे रही है। दुकानदारों को प्रशासन का कोई भय नहीं है, और आए दिन ग्राहकों और दुकानदारों के बीच नोक-झोंक होती रहती है। इससे विभाग की उदासीनता और मिलीभगत के आरोप भी लगने लगे हैं।

भाजपा नेता ने जताई नाराजगी

इस मामले पर भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि,

“बार-बार कहने के बावजूद दुकानदारों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। आबकारी विभाग के अधिकारी आखिर इस तरह की शिकायतों को नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं?”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,

“अगर एक सप्ताह के अंदर सुधार नहीं हुआ, तो मैं आबकारी अधीक्षक और पलामू के उपायुक्त से मिलकर लिखित शिकायत करूंगा।

News dekho specials

‘न्यूज़ देखो’ : कब थमेगी यह अवैध वसूली?

हुसैनाबाद में शराब दुकानों की मनमानी और प्रशासनिक चुप्पी ने आम नागरिकों को परेशान कर रखा है। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्राहक इस शोषण का शिकार होते रहेंगे? क्या आबकारी विभाग इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा या लोगों को यूं ही लूटा जाता रहेगा? ‘न्यूज़ देखो’ इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे भी आपको अपडेट देता रहेगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: