GarhwaJharkhand

जय मां शेरावाली संघ नीलकंठ मन्दिर में स्थापित करेगा मां की प्रतिमा

Join News देखो WhatsApp Channel

गढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर गढ़वा शहर में पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसक्रम में जिला मुख्यालय के टंडवा स्थित भगलपुर मोहल्ला में दुर्गापूजा को लेकर प्रतिमा और पंडाल निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। विदित हो कि संघ की ओर से हर साल निर्माण किया जा रहा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा की आकर्षक चर्चा का विषय बना रहता है। यही वजह है कि यहां मां दुर्गा का पट खोलते ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस वर्ष यहां गुजरात के नीलकंड मंदिर के प्रारूप का आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। इस अवसर संबंध में संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि विगत 7 वर्षो से यह संस्था दुर्गा पूजा का आयोजन कार्य कर रही है। इसकी शुरूआत संघ के संयोजक दौलत सोनी ने की थी। उन्होंने ही वर्ष 2017 में दुर्गा पूजा पर प्रतिमा स्थापित करने और पंडाल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया। उस वक्त मुकेश कुशवाहा, डॉ निशांत सिंह, समाजसेवी राकेश पाल, संजय चौधरी, गणेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, मोतीचंद, पूजा कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार, चंदन पासवान, चंदन गुप्ता, महिपाल कमेटी में शामिल थे। उक्त सभी लोगों ने भव्य पूजा आयोजन की सहमति जतायी। उसके बाद से संघ लगातार भव्य तरीके से प्रतिमा और पंडाल का निर्माण कराता रहा है। पूजा आयोजन को लेकर स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर सहयोग करते रहे हैं।

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद की ओर से पूजा पंडाल को वर्ष 2023 में प्रथम पुरस्कार दिया गया था। संयोजक दौलत सोनी ने कहा कि जय मां शेरावाली संघ भगलपुर टंडवा में अबकी साल पंडाल गुजरात के नीलकंठ मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है। आचार्य आशीष वैद्य की ओर से संगीतमय पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूर्ति और पंडाल बनाने के लिए कारीगर पश्चिम बंगाल से आते हैं। मूर्ति बनाने के लिए सात और पंडाल बनाने के लिए 25 कारीगरों को लगाया जा रहा है। उनमें पंडाल की लागत पांच लाख और मूर्ति बनाने की लागत एक लाख रुपये आएगी। उन्होंने बताया कि समय के साथ पूरे पूजा के आयोजन की लागत भी बढ़ती रही है। वर्ष 2017 में पूजा आयोजन में लागत चार लाख रुपये आई थी। वहीं वर्ष 2023 में यह लागत बढ़कर 7 लाख 60 हजार रुपये हो गया था।दौलत सोनी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनील कुमार के आलावे उपाध्यक्ष चंदन पासवान, चंदन गुप्ता, महिपाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, सचिव विशाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, राहुल कुशवाहा एवं मुख्य पुजारी के रूप में पंकज विश्वकर्मा व उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू कुमार, मंत्री शनि कुमार, उज्जवल कुमार, अविनाश रेड्डी, पंकज विश्वकर्मा, रोहित कुमार, पंकज कुमार, संगठन मंत्री आकाश गुप्ता, सनी पहलवान, नितेश विश्वकर्मा, जीतू पहलवान, प्रिंस कुमार, सदस्य शुभम सोनी,ओम प्रकाश गुप्ता, चंदन सोनी, अमन कुमार, विवेक कुमार, रवि रंजन कुमार, राकेश गुप्ता, मुकेश सोनी, पिंटू गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम कुमार, सुनील साव, मुख्य सलाहकार मुकेश कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, संजय चौधरी, उमेश कश्यप, संरक्षक गौरी शंकर गोंड, राजेंद्र गुप्ता, सिकंदर शाह, विजय साव, संजय पासवान, भारत पासवान, शिवपूजन गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, सत्येंद्र गुरुजी, अरुण गुरुजी, गुप्तेश्वर गुप्ता, राम प्रवेश मेहता, कार्यालय मंत्री अनमोल सोनी आदि दिनरात लगे हुए हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

IMG-20250610-WA0011
Radhika Netralay Garhwa
IMG-20250925-WA0154
IMG-20250604-WA0023 (1)
Engineer & Doctor Academy
1000264265
IMG-20250723-WA0070
20250923_002035
आगे पढ़िए...

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Back to top button
error: