जामा : चिकनिया पंचायत में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जामा : चिकनिया पंचायत में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

author Saroj Verma
1 Views

  • चिकनिया पंचायत के लकड़जोरिया गांव में महिला स्वास्थ्य शिविर संपन्न।
  • 4500 ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छ माहवारी प्रबंधन की जानकारी दी गई।
  • कार्यक्रम में टाटा ट्रस्ट और प्रवाह संस्था का महत्वपूर्ण योगदान।

रविवार को जामा प्रखंड के चिकनिया पंचायत स्थित लकड़जोरिया गांव में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया संतोष पुजहर, डॉ. उलाशिता और टाटा ट्रस्ट के कपिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के दौरान आरटीआई और यूटीआई जैसी बीमारियों से संबंधित महिलाओं की जांच की गई। साथ ही उन्हें इन समस्याओं से बचाव और उपचार के उपाय भी बताए गए।

स्वच्छ माहवारी प्रबंधन पर जागरूकता

सीनी, टाटा ट्रस्ट और प्रवाह संस्था ने जामा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय स्तर पर किशोरियों को प्रशिक्षण देकर इस विषय में जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगी

कार्यक्रम में प्रवाह संस्था के कोऑर्डिनेटर संतरी मरांडी, अर्चना रानी दास, सूरज मरांडी, पाउल सिलास और प्रभा सोरेन के साथ सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें

ऐसी ही और खबरों के लिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

दुमका/देवघर

🔔

Notification Preferences

error: