News dekho specials
Politics

झारखंड चुनाव की गहमागहमी, तेजस्वी नाराज, हेमंत-राहुल की जमी

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर एनडीए में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन को लेकर हलचल मची हुई है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में भी आंतरिक मतभेद सामने आने लगे हैं। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस द्वारा एकतरफा गठबंधन को लेकर निर्णय लिया गया, जो सही नहीं है।

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की बैठक

राहुल गांधी शनिवार को रांची पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे, जहां कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

मनोज झा ने जताई नाराजगी

मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के रांची में उपस्थित होने के बावजूद उन्हें गठबंधन के फैसलों की जानकारी नहीं दी गई। कांग्रेस और जेएमएम ने 70 सीटों पर एकतरफा गठबंधन की घोषणा कर दी, जबकि आरजेडी को सिर्फ 5 सीटें देने की बात कही गई। 2019 में आरजेडी के उम्मीदवार 5 सीटों पर दूसरे स्थान पर थे, और इस बार पार्टी एक दर्जन से अधिक सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

सत्यानंद भोक्ता की उम्मीद

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के वरिष्ठ नेता रांची में उपस्थित हैं, और उम्मीद जताई कि देर शाम तक सीटों के बंटवारे से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।

बन्ना गुप्ता का बयान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस के प्रभारी, अध्यक्ष, सीएलपी नेता और इंडिया गठबंधन की टीम साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड की जनता दोबारा हेमंत सोरेन की सरकार को मौका देगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: