News dekho specials
Crime

झारखंड चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश: जी डी गोयनका स्कूल से 1 करोड़ से अधिक कैश बरामद

रांची – झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित जी डी गोयनका स्कूल से विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से रखे गए 1 करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। रांची पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस की एक बड़ी टीम ने स्कूल के 20-25 कमरों की तलाशी ली। अंततः वाइस प्रिंसिपल के कमरे से यह नकदी बरामद की गई।

छापेमारी का विवरण

रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार सुबह 5 बजे पुलिस दस्ते ने स्कूल को घेर लिया। स्कूल बंद होने के बावजूद सफाईकर्मियों से गेट खुलवाया गया और तलाशी शुरू की गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद वाइस प्रिंसिपल के कमरे से ताला तोड़कर अंदर से नकदी बरामद की गई। नकदी गिनने के लिए पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई। इस दौरान स्कूल से 3-4 बोतल अवैध शराब भी बरामद हुई।

मदन सिंह की संलिप्तता

जी डी गोयनका स्कूल के मालिक मदन सिंह को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। रांची पुलिस के अनुसार मदन सिंह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके चुटिया स्थित घर पर भी पुलिस ने तलाशी की, हालांकि वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस द्वारा अब तक मदन सिंह से पूछताछ की जा रही है, परंतु उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह पैसा किसका है और किस उद्देश्य से रखा गया था।

चुनाव आयोग के निर्देश और आचार संहिता का उल्लंघन

रांची पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर यह पाया गया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में नकदी जमा की गई थी, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नामकुम थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 419/24 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Back to top button
error: