News dekho specials
HealthRanchi

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान : मरीज की सुरक्षा अब मंत्री की जिम्मेदारी

#रांची #स्वास्थ्य_सुधार – रिम्स और सभी अस्पतालों में तीन दिन में मांगी गई सेफ्टी रिपोर्ट, मरम्मत पर तुरंत होगा बजट आवंटन

  • मंत्री ने कहा: मरीज की जान जाएगी, तो जवाबदेही मेरी होगी
  • रिम्स, सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट तलब
  • तीन दिनों में जर्जर भवनों की सूची बनाकर दें, तुरंत मिलेगा बजट
  • अस्पतालों में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान होगी सरकार की प्राथमिकता
  • स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह मिलेंगे पीड़ित परिवारों से
  • जमशेदपुर जैसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी: मंत्री

अस्पतालों में अब सुरक्षा सर्वोपरि : डॉ इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य के किसी भी अस्पताल में यदि सुरक्षा कारणों से किसी मरीज की जान जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अब उनकी खुद की होगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य के सभी अस्पतालों को पूरी तरह से सुरक्षित और मानवीय बनाया जाएगा।

“अब लापरवाही की कोई जगह नहीं रहेगी। मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”
डॉ इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड)

अस्पताल भवनों की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तीन दिनों के भीतर रिम्स, सभी सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को अपने भवनों की स्थिति की रिपोर्ट देनी होगी। इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट करना होगा कि कौन-से भवन मरम्मत योग्य, कौन-से जर्जर हैं, और किसे ध्वस्त किया जाना चाहिए।

जैसे ही यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी, तुरंत मरम्मत और निर्माण के लिए बजट आवंटित किया जाएगा।

जमशेदपुर जैसी घटना दोबारा नहीं दोहराई जाएगी

डॉ अंसारी ने हाल ही में हुई जमशेदपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगले सप्ताह वे स्वयं पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

“सेफ्टी सर्वोपरि है, किसी की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।”
डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री का भावुक अपील : अब मौतें नहीं देख सकता

मंत्री ने भावुक होकर कहा कि वे खुद डॉक्टर हैं, और उन्हें किसी को अपनी आंखों के सामने मरते देखना अस्वीकार्य है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और विभागीय पदाधिकारियों से अपील की कि इस जिम्मेदारी में सरकार का साथ दें।

News dekho specials

“पूर्व में क्या हुआ, मैं उसमें नहीं जाना चाहता, लेकिन अब जब इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मुझे मिली है — तो हमें इस व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाना ही होगा।”
डॉ इरफान अंसारी

न्यूज़ देखो : मरीजों की सुरक्षा से जुड़े हर फैसले पर बारीकी से नज़र

‘न्यूज़ देखो’ आपके लिए लाता है स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसलों और बदलावों की तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी। मरीजों की सुरक्षा और सरकारी जवाबदेही से जुड़े हर मुद्दे पर हम सतर्क हैं।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे रेट करें और नीचे कमेंट में अपनी राय दें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: