झारखंड के छात्र पाएंगे अधिकार, भाजपा का संकल्प बेजोड़ प्रहार

झारखंड के छात्र पाएंगे अधिकार, भाजपा का संकल्प बेजोड़ प्रहार

author News देखो Team
1 Views

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ हुए अन्याय की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में जो कुछ छात्रों के साथ हुआ है, उसकी मिसाल पूरे देश में कहीं नहीं मिलती। हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और कई मौकों पर उनके साथ धोखा हुआ है।

शिवराज ने कहा कि यहां केवल भेदभाव नहीं, बल्कि बेईमानी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने पर छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। खासकर वे लोग जिन्होंने पेपर लीक करने की साजिश रची, उन्हें जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संकल्प है कि झारखंड में जो 2 लाख 87 हजार रिक्त सरकारी पद हैं, उनमें से डेढ़ लाख पद पहले साल में भरने की योजना बनाई जाएगी। बाकी बचे पद भी एक निश्चित कैलेंडर के अनुसार भरे जाएंगे ताकि राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और उनके भविष्य के साथ और अधिक खिलवाड़ न हो।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: