News dekho specials
Uncategorized

झारखंड के सभी सीट बीजेपी को होगा…… हेमंता

पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने असम के मुख्यमंत्री व यूपी के मंत्री पहुंचे ….

गढ़वा आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लेकर में गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतन ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी हेमंता बिस्वा शर्मा और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी दया शंकर सिंह चेतन ग्राम पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

हेमंता बिस्वा शर्मा और दया शंकर सिंह ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, जिसमें मोदी जी का पहला कार्यक्रम गढ़वा में होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की एक और सभा चाईबासा में भी निर्धारित की गई है।

हेमंता बिस्वा शर्मा ने गढ़वा के निवासियों से प्रधानमंत्री की सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि वे इस चुनाव में मतदान कर बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग दें। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि वे खुद पार्टी के काम के लिए घर से बाहर निकलकर मेहनत कर रहे हैं।

गढ़वा में माँ दुर्गा की पूजा का महत्व बताते हुए शर्मा ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोका गया, जो अनुचित था। उन्होंने इस फैसले को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताते हुए कहा कि इससे विशेष समुदाय को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि हिन्दू समुदाय का वोट विभाजित होकर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुँचा रहा है।

शर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार में हिन्दू समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के उस वादे का भी उल्लेख किया जिसमें शादी के समय सभी को सोने का सिक्का देने की बात कही गई थी, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन कम से कम सभी को एक बाल्टी बालू ही दे दें।

News dekho specials

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का भी जिक्र किया, जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया एक प्रमुख योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भ्रष्टाचार किया, जिससे इस योजना को असफल बनाने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग कर झारखंड को लूटने का प्रयास कर रही है, जो राज्य के विकास के लिए गंभीर खतरा है।

मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ओमप्रकाश केसरी संतोष तिवारी ब्रजेश उपाध्याय रिंकू तिवारी राजकुमार मद्धेशिया नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, उज्जवल चौबे, विकास तिवारी, फरठिया मुखिया पतिनिधि शहंशाह आलम सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। जिन्होंने चुनावी मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर नेताओं की बातों को सुना। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां व्यापक रूप से की गई हैं, ताकि प्रधानमंत्री का यह दौरा सफल हो सके।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: